वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दरभंगा जिला के शहरी क्षेत्र स्थित सभी ATM का सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिकोण से किया गया निरीक्षण।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

आये दिन ऐसा मामला प्रकाश में आ रहा है कि ATM मशीन से पैसा निकालने के क्रम में किसी व्यक्ति का ATM कार्ड, किसी अन्य अनजान व्यक्ति के द्वारा धोखे से बदलकर उसका ATM पिन गुप्त रूप से यथा हिडन कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी/ मशीन से प्राप्त कर पैसे की अवैध निकाशी कर ली जाती है।
इस तरह के अपराध पर नियंत्रण लगाने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देशन में
आज दिनांक 09.04.25 को पु०नि० नवीन कुमार के द्वारा जिले के शहरी क्षेत्र अंतर्गत स्थित ATM को सुरक्षा एवं सतर्कता की दृष्टिकोण से चेक किया गया।


ATM से पैसा निकासी के दौरान उपस्थित लोगों को ATM का उपयोग एवं ATM फ्रॉड से बचने का जानकारी एवं सुझाव देते हुए जागरूक किया गया।