नाबालिग के अपहरण के बाद गेंग रेप के जुर्म में पांच अभियुक्त दोषी करार ,16अप्रेल को सजा के बिंदु पर न्यायालय में होगी सुनवाई।
नाबालिग के अपहरण के बाद गेंग रेप के जुर्म में पांच अभियुक्त दोषी करार ,16अप्रेल को सजा के बिंदु पर न्यायालय में होगी सुनवाई।
नाबालिग के अपहरण के बाद गेंग रेप के जुर्म में पांच अभियुक्त दोषी करार ,16अप्रेल को सजा के बिंदु पर न्यायालय में होगी सुनवाई।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
पॉक्सो कोर्ट के बिशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत ने एक नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप की जूर्म में पांच अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। बुधवार को अदालत ने एपीएम थाना क्षेत्र के अकराहा निवासी विन्देश्वर सहनी का पुत्र दशरथ सहनी,शंकर सहनी का पुत्र ओम सहनी,विनोद सहनी का पुत्र धमेन्द्र सहनी, को भादवि की धारा 366(A)/34,376 DA और पॉक्सो ऐक्ट की धारा 6 में दोषी घोषित किया है।वहीं कोर्ट ने किशन सहनी का पुत्र देवलाल सहनी, स्व० उचित सहनी का पुत्र सहदेव सहनी को भादवि की धारा 366A/34 में दोषी करार दिया है। दोषसिद्ध पांचों जूर्मियों का सजा अवधि निर्धारण के बिन्दु पर सूनवाई और निर्णय के लिए 16 अप्रैल की तिथि निर्धारित किया है। अभियोजन पक्ष का संचालन कर रहे स्पेशल पीपी विजय कुमार पराजित ने बताया कि 13 मई 22 की रात्रि में सभी अभियुक्तों ने घर में सोये अवस्था में एक 15 बर्षीय नाबालिग बच्ची को जबरन टेम्पो से अपहरण कर बांध पर ले जाकर तीन अभियुक्तों ने दूष्कर्म किया, तथा दो अभियुक्तों ने टेम्पो से अपहरण में सहयोग किया। नाबालिग बच्ची के माता पिता गाँव में हीं एक शादी में गए हुए थे। शादी से वापस आने पर बच्ची की खोजबीन करने पर नहीं मिली तो इसकी सूचना सुबह में अशोक पेपर मिल थाना को दिया। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर परिवार वाले को सौंप दिया और गांव में पंचायती की बात कहकर पप्राथमिकी दर्ज नही किया।बाद में इसकी प्राथमिकी महिला थाना थाना कांड सख्या- 34/22 दर्ज कराया गया। अदालत में इस केश का बिचारण जीआर न०- 28/23 के तहत में चल रही है।अभियोजन पक्ष से अदालत में कुल 6 गवाहों की गवाही कराई गई।वादी के अधिवक्ता कृष्ण कुमार मिश्रा और अनिल कुमार मिश्रा ने न्यायालय में पीड़िता का पक्ष रखा।बुधवार को कोर्ट ने मामले की सूनवाई पुरी कर पांचों अभियुक्तों को दोषी घोषित किया है।अब लोगों की निगाहें जूर्मियों को 16 अप्रैल को न्यायालय से मिलने वाली सजा पर टिक गई है।
भाजपा संगठन दिवस के अवसर पर विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दरभंगा जिला के शहरी क्षेत्र स्थित सभी ATM का सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिकोण से किया गया निरीक्षण।