नगर पुलिस अधीक्षक ने किया मासिक अपराध गोष्टी का आयोजन।
नगर पुलिस अधीक्षक ने किया मासिक अपराध गोष्टी का आयोजन।
नगर पुलिस अधीक्षक ने किया मासिक अपराध गोष्टी का आयोजन।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस कार्यालय दरभंगा में किया गया। जिसमे सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक/सभी थानाध्यक्ष /एवं सभी शाखा के प्रभारी शामिल हुए |
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा सभी थानाध्यक्षों द्वारा मार्च माह की पेश रिपोर्ट की समीक्षा की गई यथा हत्या, लूट, गृहभेदन, नारकोटिक्स, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, वाहन चोरी के कांडों की रिपोर्ट का अवलोकन किया और साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता फैलाने एवं इससे संबंधित केस का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को विशेश प्रतिवेदित कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने को कहा। थानाध्यक्षों को कर्मयोगी एप पर प्रशिक्षण प्राप्त करने, सम्मन, कुर्की, एनबीडब्लयू वारंट का शीघ्र ही निप्पादित करने, थानों में विधि कोषांग, लोकशिकायत निवारण कोषांग, महिला हेल्प डेस्क के कार्यों को सूचारू रूप से चलाने, वारंट एवं 300 दिनों से अधिक लंबित कांडों को तेजी से निप्पादन करने का निर्देश दिया। थानों में अपराध से संबंधित अभिलेखों सीडी पार्ट 1, 2, 3, गुंडा पंजी, फिरारी पंजी, एमओ इंडेक्स, अल्फा बेटिकल, लूट पंजी, डकैती पंजी, हाजत पंजी, आगंतुक पंजी को अद्यतन करने, चरित्र सत्यापन,पासपोर्ट, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जनता दरबार, सूचना का अधिकार, मानवाधिकार, वरीय पदाधिकारी एवं अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय से निर्गत परिवाद के स्थिति, सभी थानाध्यक्षों को डोसियर के सत्यापन की स्थिति एवं नए डोसियर खोलने का निर्देश दिया गया।
अपराध नियंत्रण के लिए सभी थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने, खासकर बैंक, रेलवे स्टेशन के अलावा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नियमित गश्ती सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर अभियान चलाये. जबकि हथियार, शराब व मादक पदार्थ के खरीद-बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दरभंगा जिला के शहरी क्षेत्र स्थित सभी ATM का सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिकोण से किया गया निरीक्षण।
दस्तक 7मीडिया के खबर का असर :वरीय पुलिस अधीक्षक ने यातायात थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता को लापरवाही बरतने के आरोप में किया निलंबित ,विभागीय कारवाई के लिये डीआईजी को लिखा पत्र।चालक और कथित चालक के खेल में डील महज 65 हजार में ??