भाजपा संगठन दिवस के अवसर पर विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

भाजपा संगठनात्मक दरभंगा पूर्वी अंतर्गत अलीनगर विधानसभा के दसौत भाजपा कार्यालय परिसर में भाजपा संगठन दिवस के अवसर पर विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा सदस्य सह सत्तारूढ़ दल सचेतक श्री अरुण शंकर प्रसाद जी एवं दरभंगा के लोकप्रिय सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर रहे। इस मौके पर विशिष्ट वक्ता के रूप में दरभंगा पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान, प्रभारी शत्रुध्न सहनी एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन धनपति ठाकुर जी, अध्यक्षता लाल मुखिया एवं धन्यवाद ज्ञापन माधव झा किए। इस मौके पर अपने संबोधन में अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव राष्ट्र को हर चीज से ऊपर रखा है, किसी व्यक्ति या विशेष हितों के पक्ष में काम नहीं किया है। शाहबानो मामले में राजीव गांधी सरकार मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों के दबाव में आकर तुष्टीकरण की राजनीति में फंस गई थी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने तीन तलाक को समाप्त करके ऐतिहासिक कदम उठाया, जिससे मुस्लिम महिलाओं को सशक्त और स्वतंत्र बनाया गया। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि वक्फ कानून को लागू करना आसान काम नहीं था। पिछले 70 सालों से मुट्ठी भर लोगों ने वक्फ बोर्ड के नाम पर अंधाधुंध कमाई की,वक्फ बोर्ड के नाम पर कुछ लोग तो मालामाल हो गए लेकिन देश के गरीब मुसलमानों को क्या मिला, वक्फ बोर्ड ने ना तो मुस्लिम बच्चों की शिक्षा का इंतजाम किया और ना ही विधवाओं और गरीब महिलाओं के हित में कोई काम किया। दरभंगा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने कहा कि बीजेपी ने जो कहा वो करके दिखा दिया। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि हमारे गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद का खात्मा करने का भी डेडलाइन घोषित कर दिया है, निश्चिंत रहें इस देश में नक्सलवाद का भी जड़ से खात्मा होना बिल्कुल तय है। याद करिए,जब आए दिन देश में आतंकवादियों की तरफ से धमाके होते थे कांग्रेस की सरकार खुद को बेबस और लाचार महसूस करती थी। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा जब से आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने देश की बागडोर संभाली तो कश्मीर भी शांत हो गया और आतंकवादी भी अपने बिलों में घुस गए। मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा को अमेरिका की जेल से खींचकर भारत वापस लाया जा रहा है।ये काम श्री नरेंद्र मोदी जी ही कर सकते हैं।आज देश की सीमाएं सुरक्षित है,देश की जनता खुद को सुरक्षित महसूस करती है।मौके पर श्रवण चौधरी,ठाकुर भूपेंद्र गुड्डू,राजीव सिंह,अरुण पोद्दार,कन्हैया चौधरी, पुरुषोत्तम झा,लाल कांत झा,नुनु सिंह,सुधीर सिंह, पंकज कंठ,वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ यादव,संग सभी मंडल अध्यक्ष,जिला कमिटी के सदस्य,बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्तागण मौजूद थे।