बिरौल में बुधवार का कहर,तेज हवा,बारिश और वज्रपात ने ली दो की जानें।मृतकों के परिवारों पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बुधवार का दिन बिरौल प्रखंड क्षेत्र के लिए गहरा शोक लेकर आया। सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। यह अप्रत्याशित मौसम और भीषण वज्रपात क्षेत्र के लिए काल बनकर आया, जिसने एक मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान ले ली। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद करने में जुट गई हैं। जबकि गौड़ा बौराम प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय करकौली परिसर स्थित एक पेड़ पर वज्रपात गिरा,इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।जानकारी के अनुसार बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो पंचायत के कटैया मुसहरी और रोहाड़ महमुदा पंचायत के महमुदा गांव में बुधवार को तेज हवा के साथ मूसलधार बारिश के दौरान वज्रपात गिरने से एक बुजुर्ग सहित एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। लदहो पंचायत के कटैया मुसहरी में हुई वज्रपात में मृतक की पहचान स्व.लखन चौपाल के 68 वर्षीय पुत्र जवाहर चौपाल के रूप में हुई है। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सी ओ आदित्य शंकर घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति से अवगत हुए। मुखिया प्रतिनिधि श्री चौधरी ने बताया कि जवाहर चौपाल खेत में थ्रेसरिंग किए हुए गेहूं लाने गए थे, तभी वे वज्रपात की चपेट में आ गए। थाना से पहुंचे पुअनि केशरी नंदन ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
दुसरी ओर रोहाड़ महमुदा पंचायत निवासी अजीत यादव के 6 वर्षीय पुत्र सत्यम यादव की मौत आंगन में नहाने के क्रम में वज्रपात के चपेट में आने से हो गई। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि सत्यम अपने आंगन में नहा रहा था। मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक घर से सटे तार के पेड़ पर वज्रपात गिरा जिसके चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दिया गया है। सीओ आदित्य शंकर ने घटना की पुष्टि की।
