राज्य के कई जेलों में पदस्थापित पदाधिकारी को राज्य सरकार ने किया इधर से उधर।
राज्य के कई जेलों में पदस्थापित पदाधिकारी को राज्य सरकार ने किया इधर से उधर।
बिहार सरकार ने कई जिलों के परिधापको एवं मिश्रको को प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक जिला से दूसरे जिला के लिये बिरमित किया हैं। मिश्रको में मो शादाब अहमद चाँद को मंडल कारा गोपालगंज से मंडल कारा सुपौल इसी तरह रितेश कुमार को सीतामढ़ी से समस्तीपुर ,राजू रजक को समस्तीपुर से फुलवारीशरीफ ,रोशन कुमार को मुंगेर से उपकारा उदाकिशुनगंज ,कुंदन कुमार को मधुबनी से महिला मंडल कारा भागलपुर ,दिलीप कुमार को उदाकिशुनगंज से मुंगेर ,स्वप्न देब पासवान को उपकारा दाऊदनगर से उपकारा पटना सिटी ,मुकेश कुमार को उपकारा बेनीपुर से
मंडल कारा खगड़िया , राघवेंद्र कुमार को फुलवारी शरीफ से केंद्रीय कारा पूर्णिया ,मनीष कुमार को आरा से पुलिस अकादमी राजगीर में प्रतिनियुक्ति किया गया गया हैं। उनके अनुरोध पर यह प्रतिनियुक्ति की गई हैं इसलिये यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
इसी तरह परिधापको में दीपक कुमार को मंडल कारा छपरा से मंडल कारा मुंगेर ,रवींद्र प्रसाद को भागलपुर से मुंगेर ,रंजीत कुमार को सहरसा से छपरा ,संजय कुमार को समस्तीपुर से दरभंगा ,मुरारी कुमार को मधुबनी से महिला मंडल कारा भागलपुर ,अविनाश कुमार को सीवान से बिहारशरीफ ,अंजनी कुमार महिला मंडल कारा भागलपुर से मंडल कारा कटिहार ,सुरेन्द्र कुमार को उदाकिशुनगंज से समस्तीपुर ,अखिलेश्वर साह को कटिहार से भभुआ ,मनोज कुमार को आरा से आदर्श केंद्रीय कारा बेउर ,अजय सिंह को लखीसराय से भभुआ और सुप्रिया सिंह को बांका से आदर्श केंद्रीय कारा बेउर पटना में प्रतिनियुक्त किया गया हैं।