विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने थाना में दर्ज कांड के एक मामले में बेला शंकर मुहल्ले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। जख्मी होने की वजह से पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा हैं।
विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि पकड़ा गया आरोपी बेलाशंकर मुहल्ले का दिनेश यादव का पुत्र लक्की यादव एवं राम अवतार मंडल का पुत्र लड्डू मंडल हैं। उन्होंने बताया कि थाना में इस मामले में कांड संख्या 240/23दर्ज हुआ हैं इसी मामले में दोनों की गिरफ्तारी हुई हैं।
