वैशाली जिले के सोनपुर जिले में छ जुलाई  को हुई एक स्विफ्ट कार की लूट के मामले को एएसपी अंजनी कुमार ने पर्दाफाश कर दिया हैं। दरअसल एक सेवानिवृत डीएसपी का पुत्र अपने स्विफ्ट गाड़ी से नेशनल हाईवे 19पर जा रहा था ,इसी बीच अपराधियों ने स्विफ्ट गाड़ी को रोककर सेवानिवृत डीएसपी के बेटे के साथ लूटपाट करते हुये गाड़ी लेकर फरार हो गया था। सोनपुर पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर थी। सोनपुर एएसपी अंजनी कुमार सिंह इस मामले को चेलेंज के रूप में लेते हुये पटना से दो अपराधियों को पकड़ लिया हैं
इस कांड में संलिप्त अपराधियों का नाम पटना के ही पीएनटी कालोनी निवासी महेंद्र सहनी के पुत्र अजय और फुलवारीशरीफ के वाली कॉलोनी निवासी मो अशरफ का पुत्र वासिफ उर्फ आसिफ को गिरफ्तार किया गया हैं।

पुलिस दोनों अपराधियों से पूछताछ कर रही हैं। सोनपुर पुलिस ने लूटी हुई स्विफ्ट कार ,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ,एटीएम कार्ड ,लूटी गई बेग ,लूटा गया पर्स ,पेन कार्ड ,आधार कार्ड और ड्राईविंग लाइसेंस को बरामद कर लिया हैं।

एएसपी अंजनी कुमार ने पुष्टि करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में अपराधियों को पकड़ने के लिये टीम बनाई गई। उन्होंने कहा कि टीम के सदस्यों ने बेहतर पुलिसिंग की हैं।टीम में शामिल पदाधिकारियों में पुलिस सह थानाध्यक्ष राज़नन्दन ,पुअनि रितेश मिश्रा ,सअनि अजीत कुमार सिंह एवं थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।