कुशेश्वरस्थान के स्वास्थ्यकेंद्र में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी की अध्यक्षता में एएन एम की हुई बैठक ,दिये गये कई निर्देश ,टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश 

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान/दरभंगा 

पीएचसी कुशेश्वरस्थान के सभा कक्ष में मंगलवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 सोहराब की अध्यक्षता में एएनएम की बैठक हुई। जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 सोहराब ने एएनएम को हर हाल में शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने एएनएम को स्वास्थ्य उपकेंद्र पर पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सक से संपर्क कर दवा की जानकारी लेकर मरीज को दवा देंने और उसे यू-विल पोर्टल, भव्या पोर्टल अनमोल पर इंट्री करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 50 किस्म की दवा मुहैया कराई जाती है।यह सभी दवा स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर उपलब्ध रहना चाहिए। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक लोकेश कुमार,बीसीएम विक्की कुमार सहित कई एएनएम उपस्थित थे।