बिशनपुर थाना की पुलिस ने अधेड़ की लाश की बरामद ,पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेजा।

दस्तक 7मीडिया ,हनुमाननगर संवाददाता

मंगलवार की सुबह विशनपुर थानाक्षेत्र के दरभंगा समस्तीपुर पथ पर छोटी डीहलाही लाईन होटल के आगे पुलिया से सटे सड़क के पुरव एक अज्ञात अधेड़ की लाश बरामद हुई है।शव की शिनाख्त पंचोभ पंचायत के फुलवरिया निवासी गंगा पासवान का पुत्र संतोष पासवान 40 बर्ष के रुप में हुई है।ग्रामीणों के मुताबिक मृतक विक्षिप्त प्रवृत्ति का ब्यक्ति था।बताया जाता है कि वह बिना किसी को बताये अपने घर से सोमवार को हीं डीहलाही स्थित चैती दुर्गा पुजा देखने निकला था।जब शाम तक वह घर नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश किया।लेकिन वह नही मिला।माना जाता है कि मूर्ति विसर्जन के बाद घर लौटने के क्रम में रास्ते में दूर्घटना में उसकी मौत हो गई होगी।शव पाये जाने की सुचना पर पहूंची विशनपुर थाना की पुलिस ने शव का इन्क्वेष्ट बनाकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा और परिजनों को इस हादसे की सुचना दी है। बहरहाल इस घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गई है।