संशोधित खबर :

नगर थाना में हत्या के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज ,कई नामजद ,हिरासत में लिये गये आरोपी से पुलिस कर रही हें पूछताछ ,पोखरा में डूबने से एक और युवक की हुई हें मौत ,उपलाते लाश को भी पुलिस ने किया बरामद।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा

 

नगर थाना में दो प्राथमिकी दर्ज की जा रही हें इसमें एक हत्या से संबंधित मामला हें ,वहीं दूसरा हराही  पोखरा में उपलाती लाश को लेकर यूडी कांड दर्ज किया जा रहा हें।पुलिस दोनों मामलों में अलग अलग कारवाई कर रही हें।हालांकि दोनों लाशों का पोस्टमार्टम डीएमसीएच में किया जा रहा हें।हराही पोखरा में उपलाती लाश को पुलिस ने बरामद किया हें।बताया जा रहा हें कि कहीं मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पानी में डूब तों नहीं गया ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रहस्यों से पर्दा उठेगा।डीएसपी अमित कुमार ने कहा हें कि फुलपरास अनुमंडल का यह युवक था जो दरभंगा में रहकर पढ़ाई करता था ,हालांकि एक व्यक्ति ने लाश की पहचान कर ली हें।

 

 

 

वहीं दूसरी और

जानकारी के अनुसार नगर थानाक्षेत्र के लालबाग मोहल्ला में रामनवमी के प्रसाद को लेकर हुए विवाद में सोमवार की रात तीन युवकों पर तलवार से प्रहार कर दिया गया। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि, दो जख्मी हो गए। बताया जाता है कि अमर मंडल के पुत्र अभिषेक मंडल (19) को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, अरूण प्रसाद के पुत्र दीपू कुमार (20) और लाली मंडल के पुत्र करण कुमार (22) इलाजरत है। अभिषेक की मौत की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।