सुपौल जिला से बड़ी खबर हें ,अभी अभी निगरानी विभाग की टीम ने 30हजार रुपये रिश्वत लेते वीरपुर के एसडीपीओ कार्यालय के एएसआई रीडर को दबोचा।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय
सुपौल जिला के वीरपुर पुलिस अनुमंडल से बड़ी खबर आ रही हें। अभी अभी निगरानी विभाग की टीम ने एसडीपीओ के कार्यालय में तैनात रीडर को 30हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया हें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरपुर पुलिस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में पदस्थापित एएसआई रीडर मिट्ठू कुमार को 30हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया हें।बताया जा रहा हें कि उक्त रीडर के द्वारा एक केस की पैरवी में एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी, फिर बात पचास हजार रुपये पर आ रुकी। इसी बीच वादी ने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी।

