पूजा के प्रसाद के लिये युवकों से हुई झड़प में एक युवक पर तलवार से हुई वार ,युवक की मौत।पुलिस ने लाश को किया हराही पोखरा से बरामद ,कई युवक पुलिस के हिरासत में ,पुलिस कर रही हें पूछताछ।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
नगर थाना क्षेत्र के हराही पोखरा में एक युवक का उपलाता हुआ पुलिस ने बरामद किया हें । बताया जा रहा हें कि पंसारी पेट्रोल पंप गली के अमरनाथ मंडल के पुत्र की हत्या कर लाश को पोखरा में फेंक दिया गया हें। घटना देर रात की हें।
हालांकि जानकारी यह भी मिल रही हें कि सूचना मिलते ही देर रात ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौके से लाश बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु डीएमसीएच भेज दिया हें। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हें।
सूचना मिल रही हें कि नगर/विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ में लिया हें।
परिजनों का आरोप हें कि पूजा के प्रसाद को लेकर झड़प हुई थी।मृतक के हाथ से प्रसाद छीन लिया था।कुछ लड़कों ने देर रात मृतक के शरीर पर तलवार से वार किया था जिससे उसकी मौत हो गयी थी और उसे हराही पोखर में फेंक दिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थानाक्षेत्र के लालबाग मोहल्ला में रामनवमी के प्रसाद को लेकर हुए विवाद में सोमवार की रात तीन युवकों पर तलवार से प्रहार कर दिया गया। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि, दो जख्मी हो गए। बताया जाता है कि अमर मंडल के पुत्र अभिषेक मंडल (19) को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, अरूण प्रसाद के पुत्र दीपू कुमार (20) और लाली मंडल के पुत्र करण कुमार (22) इलाजरत है। अभिषेक की मौत की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।
