दाखिल -खारिज के नाम पर 12हजार रिश्वत की रकम लेते डाटा ऑपरेटर को निगरानी विभाग की टीम ने दबोचा।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

राज्य के विभिन्न जिलों के कार्यालयों  में पदस्थापित पदाधिकारी /कर्मी घूसखोरी करने से बाज नहीं आ रहें हें।एक तरफ निगरानी विभाग लगातार घूसखोर कर्मचारियों को पकड़ने में जुटी हें और ऐसे घूसखोर पकड़े भी जा रहें हें।दाखिल -खारिज के नाम पर 22हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार को बिदुपुर अंचल से डाटा ऑपरेटर को गिरफ्तार किया हें।

ताजा मामला वैशाली जिले के बिदुपुर अंचल से सामने आ रहा हें जहां जमीन के दाखिल खारिज के नाम पर डाटा ऑपरेटर घुस की रकम ले रहें थे। निगरानी विभाग की टीम ने बिदुपुर अंचल के डाटा ऑपरेटर आदित्य कुमार को 12हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया हें । निगरानी विभाग के टीम ने कहा कि जमीन के दाखिल -खारिज के नाम पर पैसे लिये जा रहें थे।
निगरानी विभाग की इस कारवाई के बाद पूरे इलाके में घूसखोरी को लेकर चर्चा हो रही हें।डाटा ऑपरेटर को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ ले गई हें।