रामनवमी का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया,राम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान राम के जयकारे लगाते रहे।
रामनवमी का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया,राम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान राम के जयकारे लगाते रहे।
रामनवमी का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया,राम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान राम के जयकारे लगाते रहे।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिरौल अनुमंडल मुख्यालय के सुपौल बाजार में रामनवमी का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चन्द्र चौधरी की देखरेख में यह जुलूस निकाला गया।विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य झांकियों के साथ जुलूस की शुरुआत हाटगाछी दुर्गा मंदिर परिसर से हुई। यह जुलूस सुपौल बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरा, जिसमें सिनेमा रोड, खेला पुल घाट, मास्टर चौक और सुपौल रामनगर प्रमुख थे। इस दौरान, नगर पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर के पास अन्य जुलूस भी इसमें शामिल हो गए, जिससे यह और भी विशाल हो गया।इसके बाद जुलूस बिरौल चौक स्थित हनुमंत सदन परिसर पहुंचा और फिर सुपौल शैखपुरा मार्ग से होते हुए वापस हाटगाछी में संपन्न हुआ। पूरे जुलूस के दौरान राम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान राम के जयकारे लगाते रहे।
प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। एसडीओ उमेश कुमार भारती और एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी स्वयं पूरे जुलूस के दौरान मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। उनकी सक्रियता और कुशल नेतृत्व के कारण ही रामनवमी का यह जुलूस शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सका। इस दौरान आर एस एस के सनोज नायक, विधायक पति सुजीत सिंह, भाजपा नेता श्रवण चौधरी,मुख्य पार्षद विनोद बम्पर, मुखिया मो.काशिफ, उजाला, कमरे आलम,मो.अंजार, चौधरी सहनी, शत्रुघ्न सहनी, रविन्द्र पौद्दार सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिससे रामनवमी का यह शांतिपूर्ण जुलूस बिरौल अनुमंडल में सांप्रदायिक सद्भाव और शांति की मिसाल बना।
अलीनगर विधानसभा के धमुआरा शक्ति केंद्र पर मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस ,दिवंगत आत्माओ के तैल चित्र पर किया गया माल्यार्पण।
श्री राम के जयकारे से गूंजा पूरा शहर ,शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया रामनवमी पर्व , जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से कहा” धन्यवाद “, कोतवाली चौक पर हुआ झंडे का मिलान।