श्री राम के जयकारे से गूंजा पूरा शहर ,शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया रामनवमी पर्व ,

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से कहा” धन्यवाद “,

कोतवाली चौक पर हुआ झंडे का मिलान।

दस्तक 7मीडिया टीम /

दरभंगा जिले में रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। पुलिस की मुस्तैदी और जिलावासियों के सहयोग की जितनी भी तारीफ करें वह कम ही हें।

दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रोशन और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जलारेडडी ने पूरे जिलावासियों को इसके लिये धन्यवाद दिया हें।
इन्होंने कहा हें कि दरभंगा जिला हमेशा से भाईचारे की मिशाल को पेश करते आया हें और आगे भी ऐसे ही देखने को मिलेगा।

शहर से गांव तक रामनवमी के  पर्व का नजारा ही कुछ अलग था जहां बाजारों में रंग बिरंगे झंडे लगाए गये थे वहीं मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया था। रात में इन मंदिरों की सजावट देख,चकमक करते ,छोटे छोटे बल्ब की रोशनी चार चाँद लगा रहा था।
इधर राम दरबार ,शिवाजी नगर ,हनुमान नगर ,भटियारि सराय समेत कई अन्य कमेटी के सदस्य झांकी निकालते हुये कोतवाली चौक पहुंचकर खेल और कला का प्रदर्शन किया ,झंडे का मिलान किया।


हर साल की भांति कोतवाली थाना केम्पस पर स्टेज बनाया गया ,सभी दलों एवं सभी समुदाय के लोंगों ने वहां पहुंचकर लोंगों में उत्साह भरा और जय श्री राम के नारे से पूरा शहर गूंज रहा था।
इसी बीच डीएम और एसएसपी भी पहुंचे।
कुशेश्वरस्थान ,बिरौल ,बेनीपुर समेत पूरे जिले में रामनवमी का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।जिले के सभी पुलिसकर्मी ,थानाध्यक्ष ,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,ग्रामीण एसपी ,सिटी एसपी अपने अपने इलाके में मुस्तैद होकर कड़ी सुरक्षा के बीच रामनवमी पर्व संपन्न कराया ,डीएम एवं एसपी भी पूरे दिन यहां तक की बारह बजे रात तक इस बाबत जानकारी अपने पदाधिकारियों से लेते रहें ।सीसीटीवी की चाक चौबंद व्यवस्था का परिणाम यह हुआ कि असामाजिक तत्व घर में घुसे रहें ,और सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारे में मस्त दिखाई दिया।