अलीनगर विधानसभा के धमुआरा शक्ति केंद्र पर मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस ,दिवंगत आत्माओ के तैल चित्र पर किया गया माल्यार्पण।
दस्तक 7मीडिया ,अलीनगर /दरभंगा
भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर दरभंगा पूर्वी जिला के अलीनगर विधानसभा अंतर्गत धमुआरा शक्ति केंद्र पर स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष विनय पासवान जी की अध्यक्षता में संगठन स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी का तैलचीत्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।मौके पर विनय पासवान ने कहा….आज 45 साल हो गए संगठन को और इस दौरान पार्टी ने 2 सांसदों से लेकर लोकसभा में प्रचंड बहुमत तक का सफर तय कर लिया। आज हमारी पार्टी का संगठन कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फैला हुआ है। इसके साथ ही हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ गए हैं।

