पल -पल की जानकारी से अवगत हो रहें हें डीएम और एसएसपी ,भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण मनाया जा रहा हें रामनवमी पर्व।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
रामनवमी का पर्व जिले में शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के द्वारा पल-पल की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर विधि व्यवस्था का संधारण कर रहे हैं। सभी दंडाधिकारी सजक एवं सतर्क होकर विधि व्यवस्था का सन्धारण मुस्तैदी के साथ कर रहे हैं। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय है।
पल-पल की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त की जा रही है। सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में रामनवमी का महापर्व मनाया जा रहा हें।
