जन सुराज पार्टी की ओर से बिहार बदलाव रैली की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता,

11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाली ऐतिहासिक रैली में भारी जनसमूह की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा

जन सुराज पार्टी द्वारा आगामी 11 अप्रैल 2025 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली बिहार बदलाव रैली की तैयारियों को लेकर 6 अप्रैल को सिंहवाड़ा प्रखंड कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता की गई।
प्रेसवार्ता में प्रखंड अध्यक्ष,प्रखंड कार्यसमिति,पंचायत संयोजक एवं पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। साथ ही पदाधिकारियों ने रैली की सफलता हेतु रणनीति तैयार की और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। सिंहवाड़ा प्रखंड प्रवक्ता मनोहर झा ने प्रेसवार्ता कर रैली की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड के प्रत्येक पंचायत से कम से कम 100 लोग इस रैली में भाग लेंगे। लाखों की भीड़ इस ऐतिहासिक रैली में शामिल होगी,और हमारा प्रयास रहेगा कि सिंहवाड़ा प्रखंड से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो। प्रमंडलीय अभियान समिति अध्यक्ष रामनाथ सहनी ने कहा कि यह बिहार बदलाव रैली उन सभी लोगों के लिए है,जो बिहार में बदलाव चाहते हैं। यह रैली उन विद्यार्थियों के लिए है जो शिक्षा के लिए पलायन करने को मजबूर हैं,उन युवाओं के लिए जो रोजगार की तलाश में बिहार से बाहर जा रहे हैं,और उन नागरिकों के लिए जिन्हें राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। यह रैली उन सभी प्रताड़ित लोगों की आवाज को बुलंद करेगी जो बिहार में एक नए बदलाव की उम्मीद रखते हैं। प्रेसवार्ता में उपस्थित सभी सदस्यों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ बिहार बदलाव रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। प्रेसवार्ता में जन सुराज प्रखंड महासचिव रामबलि भंडारी,प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी,उपाध्यक्ष मो०शकील,प्रखंड प्रवक्ता मनोहर कुमार झा,प्रदेश चुनाव प्रभारी मो० खालीद,जाले विधान सभा चुनाव प्रभारी धीरज मिश्र,प्रखंड महिला अध्यक्ष पानो देवी,संजय कुमार साह,कुमार बैद्यनाथन,संजय यादव,सुधीर कुमार चौरसिया,अशोक कुमार मल्लिक,राम स्नेही यादव सहित कई पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।