हनुमान मंदिर निर्माण के लिये ध्वजारोहण ,मंत्रों के उच्चारण से आनंदपुर ,सहोरा गांव भक्ति मय में डूबा।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /हायाघाट संवाददाता

रामनवमी के अवसर पर आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के बजरंगधाम परिसर में श्री श्री 1008 सर्वसिद्धि पंचमुखी हनुमान मंदिर निर्माण के लिए ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में पंडित कन्हाई झा, पंडित बैजू झा, दीपक झा, गजेन्द्र झा सहित दर्जनों पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर मुख्य यजमान पंडित अरुण कुमार झा के हाथों ध्वजारोहण कार्यक्रम को संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हायाघाट के स्थानीय विधायक डॉ.रामचंद्र प्रसाद साह ने कहा कि आज पूरे दुनिया में सनातन का डंका बज रहा है। पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण होने से स्थानीय स्तर पर सनातन का ध्वज मजबूत होगा। उन्होंने मंदिर निर्माण में हर तरह से सहयोग करने की बात कही। साथ ही विधायक ने मंदिर परिसर में अपने ऐच्छिक कोष से एक चबूतरा देने का घोषणा किया। पचाढ़ी स्थान के महंथ राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा ने कहा कि कलयुग में हनुमान जी ही सत्य और अमर है। उनका मंदिर उनके इच्छा से ही बन रही है। वे स्वयं आपको और हमको एक माध्यम बना कर अपना कार्य करवा रहे है। हमें अपना कर्तव्य हमेशा ईमानदारी से करते रहना चाहिए। मंदिर निर्माण का कार्य जल्द पूरा हो इसके लिए सभी लोग मन से लगे रहे। विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. वैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि सहोड़ा गांव वर्षों से विद्वानों और पंडितों के लिए पूरे जिला में विख्यात है। यहां पूर्व में एक से बढ़कर एक पंडित और ज्योतिष हुए है। वर्तमान पीढ़ी भी अपने पूर्वजों के पदचिन्ह पर चल रही है जो काफी सराहनीय है। उन्होंने पंचमुखी हनुमान मंदिर निर्माण में पूर्ण तरह से सहयोग करने की बात कही। प्रो उदय शंकर चौधरी ने कहा कि सहोड़ा गांव हमेशा से अच्छे कार्य के लिए चर्चित रहा है। यहां किए गए कार्यों को चर्चाएं आसपास के गांवों में होती रहती है। आज रामनवमी के अवसर पर पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण होना एक बार फिर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनेगा। आनंदपुर सहोड़ा के वर्तमान मुखिया कृष्णकांत चौधरी उर्फ रमण जी ने कहा कि मंदिर निर्माण में वे तन मन धन से हमेशा सहयोग के लिए खड़े रहेंगे। वहीं पूर्व मुखिया विजय पासवान ने कहा कि सनातन को मानने वाले सब हिन्दू है। बजरंगबली मंदिर निर्माण में सब कोई आगे बढ़कर सहयोग करें। वहीं भाजपा नेता पारस नाथ चौधरी ने कहा कि सहोड़ा पंचायत पर भगवान की विशेष कृपा है। यहां हर दिन कुछ न कुछ धार्मिक कार्य होते रहते है। उन्होंने कहा कि यहां काफी जगह खाली है। जिसका उपयोग सामुदायिक भवन बनाने में किया जा सकता है। पंडित गोपी झा ने कहा कि मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग के साथ ही श्रम सहयोग की काफी जरुरत है। जिसमें सब मिलकर सहयोग करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो कृष्ण मोहन झा और संचालन गोपेश चंद्र झा ने किया। मौके पर अशोक झा, नीलांबर झा, विपीन झा, अनंत शेखर झा, कौशल झा, चंद्रभूषण झा, संजीव झा, अंजनी झा, मनीष झा, पैक्स अध्यक्ष कृष्ण भगवान चौधरी, राम कुमार झा, नकुल झा, नित्यानंद झा, राम कलित झा, चंदन झा, नटवर झा, कैलाश झा, गुलशन झा, रेवती रमण झा, अमर नाथ झा आदि मौजूद थे।