रामनवमी पर्व  को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु दरभंगा पुलिस पूरी तैयारी के साथ हें  मुस्तैद

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु जिले में विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा उपाय- शोभायात्रा के मार्गों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं।

भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष योजना बनाई गई है।
ड्रोन कैमरा एवं वीडियोग्राफी- संवेदनशील एवं महत्पूर्ण क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है तथा सभी जुलूस की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
यातायात प्रबंधन को सुचारु रखने के लिए अलग-अलग मार्गों का निर्धारण किया गया है। प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के साथ-साथ मोटरसाइकिल गश्ती, पैदल गस्त की जा रही है।

सोशल मीडिया एवं अफवाहों की निगरानी – सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


साउंड सिस्टम पर प्रतिबंध उच्च डेसिबल वाले साउंड सिस्टम और आपत्तिजनक गानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।