रामनवमी पर हजारों लोगों ने सिमरिया धाम से गंगाजल लाकर देवी देवताओं का किया जलाभिषेक

दस्तक 7 मीडिया मनीगाछी संवाददाता दरभंगा

रामनवमी के अवसर पर रविवार को नेहरा,माउबेहट,भंडारिसम, जगदीशपुर, ब्रहमपुर सकरी सहित अन्य गाँवों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म उत्सव पर मंदिरों में देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया गया। माउबेहट एवं ब्रहमपुर में जहाँ विशेष पूजा-अर्चना की गई वहीं नेहरा,भंडारिसम, जगदीशपुर सहित अन्य गाँवों में हजारों की संख्या में कांवरियों ने बेगूसराय जिला के सिमरिया धाम से गंगाजल लाकर रामजानकी मंदिर, बजरंगबली मंदिर एवं भगवती मंदिरों के साथ ही अन्य देवी देवताओं के मंदिर में जलाभिषेक किया। गंगाजल लोगों ने पैदल,मोटरसाइकिल,साइकिल एवं डाक बम के रूप में लाया। इसके अलावे लोगों ने आटो,चार चक्का एवं ट्रेन से भी सिमरिया धाम पहुँचकर गंगाजल लाकर देवी देवताओं को चढ़ाएं। नेहरा के कमरथुआओं का अगवानी गाजे बाजे के साथ ग्रामीणों ने कमिटी के सदस्यों एवं नेहरा थानाध्यक्ष राजकिशोर राय के नेतृत्व में भारी पुलिस बलों की देख रेख में बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर गांव से किया। इसके साथ ही संध्या में बजरंगबली के ऋंगार में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर भंडारिसम स्थित वाणेश्वरी भगवती स्थान सहित अन्य स्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।