रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु दरभंगा पुलिस सक्रिय 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर के हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही हें।
संदिग्ध, अराजक एवं असामाजिक तत्वों, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की निगरानी हेतु आवश्यक प्रबंध किया गया है। ड्रोन कैमरा के माध्यम से चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। फोटो वीडियो संकलित किए जा रहे हैं।