तीसरी आंख के नजर में हें पूरा शहर ,अगर कोई भी शरारत किये तों पुलिस के नजरों से आप बच नहीं सकते। डीएम और एसपी ने जिले वासियों को रामनवमी पर्व को लेकर दी हें शुभकामनाएं और बधाई , भारी मात्रा में पुलिस बलों की हुई हें तैनाती ,सादे लिबास में भी रहेंगे महिला -पुरुष बल। अफवाह फैलाने वालों पर ध्यान नहीं दे :डीएम, सोशल मीडिया पर भी हें जिला प्रशासन की नजर।
तीसरी आंख के नजर में हें पूरा शहर ,अगर कोई भी शरारत किये तों पुलिस के नजरों से आप बच नहीं सकते। डीएम और एसपी ने जिले वासियों को रामनवमी पर्व को लेकर दी हें शुभकामनाएं और बधाई , भारी मात्रा में पुलिस बलों की हुई हें तैनाती ,सादे लिबास में भी रहेंगे महिला -पुरुष बल। अफवाह फैलाने वालों पर ध्यान नहीं दे :डीएम, सोशल मीडिया पर भी हें जिला प्रशासन की नजर।
तीसरी आंख के नजर में हें पूरा शहर ,अगर कोई भी शरारत किये तों पुलिस के नजरों से आप बच नहीं सकते।
डीएम और एसपी ने जिले वासियों को रामनवमी पर्व को लेकर दी हें शुभकामनाएं और बधाई ,
भारी मात्रा में पुलिस बलों की हुई हें तैनाती ,सादे लिबास में भी रहेंगे महिला -पुरुष बल।
अफवाह फैलाने वालों पर ध्यान नहीं दे :डीएम, सोशल मीडिया पर भी हें जिला प्रशासन की नजर।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय
रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु दरभंगा पुलिस सक्रिय और तत्पर हें।शहर के चप्पे -चप्पे पर जिन जगहों पर सीसीटीवी नहीं थी ,को कड़ी मशक्कत के बाद लगाया गया हें ताकि एक भी असामाजिक तत्व पुलिस की नजरों से बच नहीं सके,यही नहीं जिला प्रशासन ने कई फोटो ग्राफर को भी जगह जगह तैनात किया हें ताकि हर चौक से गुजरने वाले शोभा यात्रा या जुलूस का फोटो लिया जा सके ।
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनवमी पर्व को लेकर निकलने वाले जुलूसो की निगरानी “ड्रोन कैमरा” से भी की जा रही है इसकी पूरी तैयारी भी कर ली गयी हें साथ ही संवेदनशील/अतिसंवेदनशील चौक-चौराहो से गुजरने वाली जुलूसो की निगरानी हेतु जगह-जगह पर कैमरा (सी.सी.टी.वी)कैमरा लगाया गया है।
यही नहीं जिले में भारी मात्रा में फोर्स भी हें ,जिसे हर चौक -चौराहों ,गलियों पर लगाया जा रहा हें। इसमें ज्यादातर फोर्स को सादे लिबास में भी गश्त के लिये लगाया गया हें जो सादे वर्दी में तैनात रहेंगे इसमें महिला फोर्स की भागीदारी अधिक हें। इन महिला पुलिस को निर्देश हें कि उच्चके टाईप के लोग या शरारत करने वाले लोंगों पर अगर संदेह भी हो तों तुरंत हिरासत में उसे ले कर नजदीकी थाना में भेज दे । कंट्रोल रूम को भी सचेत किया गया हें कि हर एक फोन को तुरंत संज्ञान में ले और संबंधित पुलिस अधिकारी /दंडाधिकारी को सूचना दे। दंगा नियंत्रण वाहन को भी एलर्ट मोड में रहने को कहा गया हें।
जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहर वासियों को राम नवमी पर्व पर शुभकामनाए देते हुये अपील की हें कि शांतिपूर्ण माहौल में इस पर्व को मनाए।
नगर पुलिस अधीक्षक ,ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ,सहायक पुलिस अधीक्षक,बेनीपुर एसडीपीओ ,बिरौल एसडीपीओ ,सदर एसडीपीओ ,सदर एसडीपीओ 2,
सहायक पुलिस अधीक्षक सह थानाध्यक्ष बहादुरपुर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से जुलूस शांतिपूर्वक निकालने और डीजे का प्रयोग नहीं करने का निर्देश लगातार दिया जा रहा है तथा पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की जा रही है।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने अपने और नगर थाना क्षेत्र के कई जगहों पर ड्रोन को उड़ाकर रिहलसल किया जो राम नवमी के दिन तीसरे आंख का काम करेगी ,घर के छतों से लेकर सड़क ,मुहल्ले पर नजर रखेगी।
सभी कैमरों का मॉनेटरिंग एसएसपी कार्यालय से किया जा रहा हें। कई पुलिस कर्मियों को सीसीटीवी के रूम में भी तेनात किया गया हें। यातायात थाना पुलिस के थाना में लगे कमरों पर भी पुलिस की तैनाती हें। मतलब तीसरी आंख से बच नहीं सकते।
राम नवमी के दिन कोई भी शरारती तत्व कानून विरोधी काम किये तों यकीन मानिये नये कानून में लंबे दिनों तक जेल की यात्रा भी करेंगे ,न्यायालय से जमानत भी नहीं मिलेगी।थानावार 107की कारवाई हो चूंकी हें।
अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी कारवाई करने का निर्देश एसएसपी और डीएम ने दिया हें।जुलूस एवं शोभा यात्राओ में भी डीजे बजाने/आपत्ति जनक नारा पर भी प्रतिबंध हें,उल्लंघन करने पर पूजा समितियों पर कारवाई हो सकती हें।बिहार में शराब बंदी हें, जिलाधिकारी ने मद्य निषेध विभाग को भी सजग और तत्पर रहने का आदेश दिया हें।
शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी पर्व मनाने को लेकर जिला प्रशासन तत्पर हें ।जिला पुलिस ने आम लोंगों से भी अपील की हें कि पुलिस प्रशासन के कदम से कदम मिलाते हुये शांति पूर्ण माहौल में रामनवमी जैसे पर्व को मनाए ताकि पर्व का आनंद लिया जा सके।