विधायक अमन भूषण हजारी एवं सीओ राकेश सिंह यादव ने संयुक्त रूप से अग्नि पीड़ित 61परिवारों को दिया 12-12हजार का चेक।

दस्तक 7 मीडिया संवाददाता कुशेश्वरस्थान/ दरभंगा 

दिनमो पंचायत के मधुबन एवं बरगांव पंचायत के भटवन गांव के 73 अग्नि पीड़ित परिवार की जीवन अब फिर से तिनके तिनके से बनना शुरु कर दिया है,पीड़ित अपने परिवारों एवं छोटे छोटे बच्चों के साथ अंचल से मिले प्लास्टिक टांग कर इस चिलचिलाती धूप में समय काटने को विवश है,अग्नि पीड़ितो ने बताया कि इस चिलचिलाती धूप में बेबस हूँ रात तो कट जाती है,लेकिन दिन के धुप में बेचैनी काट कर रह जाते हैं। और कभी परोसी के घर पर रह जाते है। बता दें कि उक्त दोनों गांव में आग लगने से ऐसी भयावह स्थिति था कि रात के डेढ़ बजे आग लगी और सुबह 6 बजे तक अग्निशमन की गाड़ी और स्थानीय लोगो के काफी मकसद के बाद आग पर काबू पाया है। सीओ राकेश सिंह यादव ने बताया कि 61 पीड़ित परिवारों को 12 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है,61 पकरिवारो को 12-12 हजार का चेक विधायक अमन भूषण हजारी सीओ राकेश सिंह यादव से संयुक्त रूप से दिया। सीओ श्री यादव ने बताया कि 300 पीड़ित परिवारों का दोनों टाइम भोजन कुल 600 परिवारों को दिया जाता है।