दो दिवसीय बाणेश्वरी महोत्सव की तैयारी का जिला संस्कृति पदाधिकारी ने किया भौतिक निरीक्षण
दो दिवसीय बाणेश्वरी महोत्सव की तैयारी का जिला संस्कृति पदाधिकारी ने किया भौतिक निरीक्षण
दो दिवसीय बाणेश्वरी महोत्सव की तैयारी का जिला संस्कृति पदाधिकारी ने किया भौतिक निरीक्षण
दस्तक 7 मीडिया मनीगाछी संवाददाता दरभंगा /
प्रखंड क्षेत्र के भंडारिसम मकरंदा स्थित सिद्ध पीठ बाणेश्वरी भगवती स्थान में 6 एवं 7 अप्रैल को होने वाले दो दिवसीय बाणेश्वरी महोत्सव की तैयारी का भौतिक निरीक्षण शनिवार को जिला संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार ने किया। इस दौरान बाणेश्वरी न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ राम मोहन झा , सचिव संजीव कुमार झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।जिला संस्कृति विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अपराह्न 5.30 से आरंभ इस कार्यक्रम का समापन रात आठ बजे होगा। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, सांसद गोपाल जी ठाकुर, क्षेत्रीय विधायक ललित कुमार यादव, विधान पार्षद सह कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, विधायक मिश्रीलाल यादव, जिला के प्रभारी मंत्री मंगल पाण्डेय सहित अन्य लोगों को निमंत्रण दिया गया है। जिला संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बी डी ओ,सी ओ, थानाध्यक्ष सहित अन्य सभी गणमान्य लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए इनसे आग्रह भी किया गया है। राज्य सरकार के कला संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन “बाणेश्वरी उपहार ” पत्रिका का विमोचन इसके संरक्षक कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति लक्ष्मी निवास पांडेय एवं जिला सचिव सीमा त्रिपाठी सहित अन्य लोग शामिल होंगे। जिला संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नामचीन कलाकारों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम में आगत अतिथियों के स्वागत के लिए आयुक्त एवं जिलाधिकारी से आग्रह किया गया है।कार्यक्रम के दूसरे दिन सभी सहभागी कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता में शामिल होने वाले कलाकारों के साथ ही प्रो बीरेंद्र नारायण सिंह पूर्व संकाय अध्यक्ष के एस डी एस, मिथिला विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष उमेश कुमार, रौशन राज, एवं तारा कुमारी को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन सत्र में प्रखंड क्षेत्र के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के इस वर्ष वार्षिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5-5 छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट, मोमेंटो एवं गमला से सम्मानित किया जाएगा।
एसडीओ उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बल रूट मार्च निकालकर लोगों को रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा शांति पूर्वक मनाने का किया अपील
विधायक अमन भूषण हजारी एवं सीओ राकेश सिंह यादव ने संयुक्त रूप से अग्नि पीड़ित 61परिवारों को दिया 12-12हजार का चेक।