एसडीओ उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बल रूट मार्च निकालकर लोगों को रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा शांति पूर्वक मनाने का किया अपील

दस्तक 7 मीडिया संवाददाता कुशेश्वरस्थान /दरभंगा
एसडीओ उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बल शनिवार को रुट मार्च निकालकर लोगों को रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा शांति पूर्वक मनाने का अपील किया। चार चक्का वाहन से सायरन बजाती हुई निकली रुट मार्च बिरौल से चलकर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग एसएच 56 से होकर गुजरते हुए धोबलिया स्थित पूर्वी प्रखंड कार्यालय तक गया और वहां से वापस लौटे। इस दौरान एसडीओ श्री भारती एवं एसडीपीओ श्री चौधरी ने लोगों से राम नवमी और चैती दुर्गा पूजा शांति पूर्वक और आपसी भाईचारा के साथ मनाने का अपील किया। द्वेय पदाधिकारियों ने लोगों से किसी भी प्रकार के भरकाउ नारे नहीं लगाने,तय रुट से ही राम नवमी का जुलूस निकालने तथा जुलूस में हथियार का प्रदर्शन नहीं करने का अपील किया। रुट मार्च में पुलिस इंस्पेक्टर, बिरौल के बीडीओ एवं सीओ के अलावा अनुमंडल के सभी पुलिस पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष हरिद्वार शर्मा एवं भारी संख्या में महिला तथा पुरुष पुलिस बल शामिल थे।