सोनकी थाना के अंतर्गत देकुली में सम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश करने वालों पर हो कार्रवाई,बेकसूर निर्दोष को फंसाने से बाज आए प्रशासन।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा :
सोनकी थाना अंतर्गत देकुली चट्टी गांव में नाबालिग लड़का लड़की के प्रेम के मामले में एक समुदाय के टोले को जेसीबी से रास्ता काटकर बाधित करने के मामले को समझने व गांव में अमन-शांति-भाईचारा बनाएं रखने की अपील के साथ भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार,बहादुरपुर प्रखण्ड सचिव विनोद सिंह,भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य प्रवीण यादव,मकसूद आलम पप्पू खां,रामलाल सहनी,डॉ लाल बाबू देव एवं रामरस मण्डल की 7 सदस्यीय टीम ने देकुली चट्टी गांव का दौरा किया। भाकपा माले नेताओं की टीम ने दोनों समुदाय के लोगों को अमन भाईचारे से रहने और किसी प्रकार के उकसावे में नहीं पड़ने की अपील किया। भाकपा माले नेताओं ने आम जनसमुदाय से अपील करते हुए कहा कि वैसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत हैं जो अपने तुच्छ राजनीतिक फायदे के लिए पूरे समुदाय को शामिल करवा ले जा रहे हैं.एक समुदाय के रास्ता रोकना किसी भी तरह से न्याय उचित नहीं है। भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने इसके पीछे गांव-गांव में भाजपा-जद यू के ज़रिए फैलाए जा रहे सम्प्रदायिक उन्मादी जहर का परिणाम है। भाकपा माले नेताओं ने पुलिस से मिलकर अपील किया कि निर्दोष-बेकसूर लोगों को इसमें नहीं फंसाया जाय और जो निर्दोष लोगों को नामजद कर दिया गया हैं उनको बरी कर दिया जाय।
अम्बेदकर नगर गंगवाडा वासियो को उजाडने की हो रही साजिश के खिलाफ होगी अब आरपार की लडाई
एसडीओ उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बल रूट मार्च निकालकर लोगों को रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा शांति पूर्वक मनाने का किया अपील