अम्बेदकर नगर गंगवाडा वासियो को उजाडने की हो रही साजिश के खिलाफ होगी अब आरपार की लडाई
अम्बेदकर नगर गंगवाडा वासियो को उजाडने की हो रही साजिश के खिलाफ होगी अब आरपार की लडाई
अम्बेदकर नगर गंगवाडा वासियो को उजाडने की हो रही साजिश के खिलाफ होगी अब आरपार की लडाई
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
अम्बेदकर नगर विकास संघर्ष समिति,गंगवाडा के प्रमुख पदाधिकारियो की बैठक,बलधारी पासवान के अध्यक्षता मे हुई। बैठक के माध्यम से नगर निगम,अंचल प्रशासन के द्वारा वर्षो पूर्व से बसे हुए भूमिहीन,गरीबो,दलितो को अतिक्रमण के नाम पर भविष्य मे उजाडने,तंग तबाह करने की योजना की साजिश के खिलाफ रणनीति बनाने हेतु 6 अप्रैल को आम सभा आयोजित करने,जनसंघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक मे प्रस्ताव पारित कर अम्बेदकर नगरवासियो की मूलभूत समस्याओ को लेकर भूमि सुधार व राजस्व मंत्री नगर विधायक संजय सरावगी से प्रतिनिधिमंडल वार्ता करने एवं मंत्री का अभिनन्दन समारोह भी निकट समय मे करने का निर्णय लिया गया। बैठक मे आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डा.भीमराव अम्बेदकर जयती मनाने का निर्णय लिया गया जिसके तैयारी हेतु कल आम बैठक मे रणनीति बनायी जायेगी। बैठक मे मुख्य रुप से समिति के अध्यक्ष आर.के.दत्ता,ऋषि पासवान,रविराज,रमेश राम,रमण कु.बारी,अशर्फी पासवान,भुट्टा माझी,दिनेश कुमार,नन्दन कु.शर्मा,विष्णु पासवान,अमरजीत आदि शामिल हुए।