निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र नारायण झा के समक्ष नामांकन दाखिल करते हुए अधिवक्ता आफताब हुसैन जिलानी ।
निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र नारायण झा के समक्ष नामांकन दाखिल करते हुए अधिवक्ता आफताब हुसैन जिलानी ।
निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र नारायण झा के समक्ष नामांकन दाखिल करते हुए अधिवक्ता आफताब हुसैन जिलानी ।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता /
बार एसोसिएशन दरभंगा का ऑफिस वियरर का द्विवार्षिक चूनाव के लिए बिभिन्न पदों के अभ्यर्थियों का नामांकन कार्य शनिवार को संपन्न हो गई। नामांकन के तिसरे दिन कुल 28 अधिवक्ताओं ने बिभिन्न पदों पर अपना-अपना नामांकन प्रपत्र निर्वाचन पदाधिकारी जीतेंद्र नारायण झा और सहयोग के लिए अधिकृत अधिवक्ता लोकेश कुमार झा के समक्ष दाखिल किया। नामांकन कार्य संपन्न होने के बाद अध्यक्ष पद पर कूल 6,उपाध्यक्ष सं.01 पर 02,उपाध्यक्ष सं. 03 पर 03,महासचिव पद के लिए 04 ,सहायक सचिव 01 के लिए 03,सहायक सचिव 02 पर 08,सहायक सचिव 03 के लिए 05,कोषाध्यक्ष पद के लिए 02,अंकेक्षक पद पर 04,संयुक्त सचिव वित्त पद पर 03,संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर 08,संयुक्त सचिव भवन के लिए 05,वरीय कार्यकारिणी सदस्य के लिए 11,और सामान्य कार्यकारिणी सदस्य पद पर 23 अधिवक्ताओं ने निर्वाचन के लिए अधिकृत निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है।इस प्रकार कूल 25 पदों के लिए होने वाले दरभंगा बार एसोसिएशन का चूनाव के लिए कूल 89 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल कर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। अन्तिम रुप से प्रकाशित मतदाता सुचि में कुल 1723 महिला पुरुष अधिवक्ता मतदाता हैं। 7 अप्रैल को अपराहन 01बजे से 3 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच की जायेगी।25 अप्रैल को सुबह के 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगी।26 अप्रैल को सुबह के 9 बजे से दरभंगा बार एसोसिएशन भवन में मतगणना प्रारंभ होगी।बहरहाल विधिवत नामांकन कार्य संपन्न होने के साथ हीं वकालतखाना भवन में वकीलों के बीच चूनाव की सरगर्मी शुरु हो गई है।इसी के साथ हीं बिभिन्न पदों के अभ्यर्थियों ने अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं को रिझाने की पहल शुरू कर दिया है।