प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायिक पदाधिकारियों के बीच प्राथमिकी में संज्ञान और विचारण हेतु बांटे थाने ,किस थाना के हें कौन न्यायिक पदाधिकारी।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिनोद कुमार तिवारी ने न्यायिक पदाधिकारियों के बीच प्राथमिकी में संज्ञान और मामले का बिचारण हेतू नये सिरे से थाना आवंटित किया है।नयी ब्यवस्था के तहत लहेरियासराय, बेंता, सदर,भालपट्टी,मब्बी,नगर,कोतवाली, सिमरी, कमतौल, और ट्रैफिक थाना के मामले मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ,जाले थाना एसीजेएम प्रथम,मनीगाछी, नेहरा, और हायाघाट, एसीजेएम षष्टम,बहेड़ी और सिंहवाड़ा एसीजेएम सात,केवटी एसीजेएम नवम,महिला और विश्वविद्यालय अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी, बहादुरपुर, फेकला,सोनकी,और पतोर प्रिया कुमारी, विशनपुर राघव,रैयाम सुधांशु रंजन सिंह,एपीएम सलभ शर्मा, सकतपुर, रत्नेश मांझी,साईबर ,शैल कुमारी, बाजितपुर,अर्चिता सिन्हा, और मोरो थाना से संबंधित प्राथमिकी में संज्ञान एवं बिचारण रानी चौधरी की अदालत को सौंपी गई है।