ग्रामीण एस पी आलोक के नेतृत्व में बिरौल में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला।
ग्रामीण एस पी आलोक के नेतृत्व में बिरौल में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला।
ग्रामीण एसपी आलोक के नेतृत्व में बिरौल में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
ग्रामीण एसपी आलोक के नेतृत्व में शुक्रवार को बिरौल में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च शांति और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निकाला गया था, ताकि आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। फ्लैग मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चन्द्र चौधरी के अलावा पुनि विशाल कुमार सिंह सहित स्थानीय पुलिस बल शामिल थे।उन लोगों ने थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बिरौल,सुपौल बाजार, रामनगर,सुपौल शैखपुरा, पुराना थाना चौक मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च किया। इस दौरान,पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चन्द्र चौधरी ने कहा कि पुलिस प्रशासन रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के दौरान पूरी तरह से सतर्क है और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वे बिना किसी डर के शांतिपूर्वक त्योहार मना सकते हैं। एसडीपीओ श्री चौधरी ने कहा कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों को यह संदेश देना था कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की।