दरभंगा बार एशोसियेशन के 25पदों पर चुनाव को लेकर दूसरे दिन 28अधिवक्ताओं ने किया नामांकन।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता
दरभंगा बार एसोसिएशन का ऑफिस वियरर का होने वाले द्विवार्षिक चूनाव के लिए बिभिन्न पदों के अभ्यर्थियों का नामांकन कार्य ,,3अप्रैल से प्रारंभ हो गई है। नामांकन के दुसरे दिन शुक्रवार को कुल 28 अधिवक्ताओं ने बिभिन्न पदों पर अपना-अपना नामांकन प्रपत्र निर्वाचन पदाधिकारी जीतेंद्र नारायण झा और निर्वाचन कार्य में उनके सहयोग के लिए अधिकृत निरज कुमार के समक्ष दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार चौधरी, महेश प्रसाद, और वरीय अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा अमर, उपाध्यक्ष नं 1 के लिए आभा दास,महासचिव पद पर राजीव रंजन ठाकुर, सहायक सचिव 3 के पद पर सरोज कुमार सिन्हा, प्रकाश कुमार झा,सुदर्शन कुमार झा,मनोज कुमार मनमौजी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए विजय कुमार चौधरी, संतोष कुमार झा 1, रजनीश कुमार, दिलीप कुमार मिश्रा और मयन कुमार चौधरी, संयुक्त सचिव भवन के लिए बिनोद कुमार 2 ,वरीय कार्यकारिणी सदस्य के लिए ब्रजनंदन प्रसाद, संजय कुमार सिंह तथा सामान्य कार्यकारिणी सदस्य के लिए शंभू कुमार, सनोज कुमार, सुभाष महतो,विवेक कुमार, कामेश्वर सिंह, संजीव कुमार 2,प्रदीप कुमार रीता कुमारी, किरण कुमारी, युगल किशोर मिश्रा, और दिलीप कुमार झा ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है।यह नामांकन प्रपत्र अभ्यर्थीगण 5 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं।इस चूनाव के लिए अधिकृत निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि बार एसोसिएशन के कुल पच्चीस पदों के लिए निर्वाचन होना है।अन्तिम रुप से प्रकाशित मतदाता सुचि में कुल 1723 महिला पुरुष अधिवक्ता मतदाता हैं। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक अब 5 अप्रैल को अपराहन 12 बजे से 3 बजे तक चूनाव कार्यालय में सभी पदों के लिए नामांकन प्रपत्र जमा किये जायेंगे।7 अप्रैल को अपराहन 01 से 3 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच की जायेगी।25 अप्रैल को सुबह के 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगी।26 अप्रैल को सुबह के 9 बजे से दरभंगा बार एसोसिएशन भवन में मतगणना होगी।