ग्रामीण  पुलिस अधीक्षक ने  निकाला बेनीपुर अनुमंडल में  फलेग मार्च ,साईबर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों में किया गया निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में आज दिनांक 04.04.2025 को चैती दुर्गा एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने हेतु ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च कर एरिया डोमिनेशन किया गया।
इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर, थानाध्यक्ष बहेड़ा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/ कर्मी उपस्थित रहे।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दरभंगा जिला के शहरी क्षेत्र स्थित सभी ATM का सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया।

आये दिन ऐसा मामला प्रकाश में आ रहा है कि ATM मशीन से पैसा निकालने के क्रम में किसी व्यक्ति का ATM कार्ड, किसी अन्य अनजान व्यक्ति के द्वारा धोखे से बदलकर उसका ATM पिन गुप्त रूप से यथा हिडन कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी/ मशीन से प्राप्त कर पैसे की अवैध निकाशी कर ली जाती है।
इस तरह के अपराध पर नियंत्रण लगाने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देशन में
आज दिनांक 04.04.25 को पु०नि० प्रदीप कुमार के द्वारा जिले के शहरी क्षेत्र अंतर्गत स्थित ATM को सुरक्षा एवं सतर्कता की दृष्टिकोण से चेक किया गया।
ATM से पैसा निकासी के दौरान उपस्थित लोगों को ATM का उपयोग एवं ATM फ्रॉड से बचने का जानकारी एवं सुझाव देते हुए जागरूक किया गया।