बिहार में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अगले 5 दिनों में 18 जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है.

बिहार में बारिश

पटना: बिहार में गर्मी के बीच लोगों के लिए राहतभरी खबर है. मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 5 दिनों तक राज्य में बारिश हो सकती है.

बिहार में बारिश:3 से 4 अप्रैल तक गया, नवादा और जमुई इन तीन जिलों में बारिश की संभावना है. इसके अलावे 7 से 9 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है. 7 से 8 अप्रैल तक सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, बेगूसराय, पटना, नालंदा, जहानवाबाद, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, गया, नवादा, जमुई और बांका में बारिश होगी.

इन जिलों में बारिश: 8 से 9 अप्रैल तक सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, बेगूसराय, पटना, नालंदा, जहानवाबाद, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, गया, नवादा, जमुई, बांका के साथ साथ बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल में बारिश होगी.

येलो अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 7 से 8 अप्रैल तक जिन इलाको में बारिश होगी उन इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है.

तापमान का हाल: पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट में न्यूतम तापमान में गिरावट आयी है. सबसे कम न्यनूतम तापमान सीतामढ़ी के पुपरी में 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आयी है. सबसे अधिकत तापमान खगड़िया और गोपालगंज में 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

आगे कैसा रहेगा मौसम: 4 से 7 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहेगा. अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम 23-24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 7 अप्रैल को आसमान में शाम में बादल छाए रहेगा. इस दौरान वज्रपात और तेज आंधी आ सकती है. इस दिन तापमान 37, 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा.