दरभंगा बार एशोसियेशन में द्विवार्षिक चुनाव के विभिन्न पदों के लिये अभ्यर्थियों का नामांकन कार्य प्रारंभ।पहले दिन ही 33अधिवक्ताओं ने नामांकन प्रपत्र किया दाखिल।निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र नारायण झा और उनके सहयोगी अनिल प्रसाद के समक्ष दाखिल किया जा रहा हें नामांकन पत्र 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता/

दरभंगा बार एसोसिएशन का द्विवार्षिक चूनाव के लिए बिभिन्न पदों के अभ्यर्थियों का नामांकन कार्य प्रारंभ हो गई है।इस कार्य के लिए निर्धारित तिथि के पहले दिन कुल 33अधिवक्ताओं ने बिभिन्न पदों पर अपना-अपना नामांकन प्रपत्र निर्वाचन पदाधिकारी जीतेंद्र नारायण झा और निर्वाचन कार्य में उनके सहयोग के लिए अधिकृत अनिल प्रसाद के समक्ष दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता चंद्रधर मल्लिक और अंबर इमाम हाशमी , उपाध्यक्ष नं 1 के लिए सोहन कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष नं 2 के लिए मुरारीलाल केवट,महासचिव पद पर निवर्तमान महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा और दयानंद प्रसाद, सहायक सचिव 1 के पद पर सैयद आले मेहदी, वैद्यनाथ झा,और अमर प्रकाश, सहायक सचिव 3 पर मो. मशरुर हसन,कोषाध्यक्ष पद के लिए मुरारी झा एवं आलोक कुमार 2,अंकेक्षक पद पर रहमतुल्लाह खांऔर अनिल कुमार मिश्रा,संयुक्त सचिव वित्त के लिए अशोक कुमार भगत,संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए रीता कुमारी चौधरी, संयुक्त सचिव भवन पद पर चन्द्रकांत यादव और अनिल कुमार मिश्रा,वरीय कार्यकारिणी सदस्य के लिए अरुण कुमार सिंह 1,मो.अलाउद्दीन, इस्तेखार अहमद,विनयचन्द्र चौधरी, ज्योतिष प्रसाद साहू,वीरेन्द्र कुमार सिंह, और अरविंद पासवान तथा सामान्य कार्यकारिणी सदस्य के लिए कंचनचन्द्र सरस्वती, सुभाष कुमार सिंह, आनंद आलोक, राहूल भारद्धाज, मुरलीधर झा,ऋषभ श्रीवास्तव, राम कुमार झा और प्रतिमा लाल ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है। नामांकन प्रपत्र 4 और 5 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं।लगातार मुक्कमल तैयारी पुरी कर ली गई है। इस चूनाव के लिए अधिकृत निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि बार एसोसिएशन के कुल पच्चीस पदों के लिए निर्वाचन होना है।अन्तिम रुप से प्रकाशित मतदाता सुचि में कुल 1723 महिला पुरुष अधिवक्ता मतदाता हैं। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 3,4,5 अप्रैल को अपराहन 12 बजे से 3 बजे तक चूनाव कार्यालय में सभी पदों के लिए नामांकन प्रपत्र जमा किये जायेंगे।7 अप्रैल को अपराहन 01 से 3 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच की जायेगी।25 अप्रैल को सुबह के 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगी।26 अप्रैल को सुबह के 9 बजे से दरभंगा बार एसोसिएशन भवन में मतगणना प्रारंभ होगी।बहरहाल विधिवत चूनाव कार्यक्रम की घोषणा होते हीं वकालतखाना भवन में वकीलों के बीच चूनाव की सरगर्मी शुरु हो गई है।इसी के साथ हीं बिभिन्न पदों के अभ्यर्थियों ने अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं को रिझाने की पहल शुरू कर दिया है।वहीं वकालतखाना भवन में वकीलों के बीच चूनाव की चक्कलस शुरु हो गई है।