सेलफास की गोली खाने से स्कूल की लेखापाल अंजलि की हुई मौत ,एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज ,परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाया आरोप ,स्कूल प्रबंधक ने कहा हो सकता हें अंजलि का निजी मामला।
सेलफास की गोली खाने से स्कूल की लेखापाल अंजलि की हुई मौत ,एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज ,परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाया आरोप ,स्कूल प्रबंधक ने कहा हो सकता हें अंजलि का निजी मामला।
दस्तक 7मीडिया ,गुड्डू राज /
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बीएमपी केम्पस के पास चल रहें एक निजी विद्यालय में कार्यरत 24वर्षीय लेखापाल अंजली कुमारी की इलाज के क्रम में मौत हो गई हें। बताया जा रहा हें कि सेल्फास की गोली के खाने की वजह से मौत हुई हें। मृतक के परिजन स्कूल प्रशासन पर आरोप लगा रहें हें।
मृतक के चाचा पतोड़ थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड 2मदनपुर गांव निवासी रंजय कुमार झा ने लहेरियासराय थाना पुलिस को दिये फर्द बयान में कहा हें कि मेरी भतीजी अंजलि 29मार्च को विद्यालय से छुट्टी लेकर अपने घर आयी थी ,दो अप्रेल 25की सुबह10.30बजे वह अपने पापा के साथ विद्यालय के लिये निकली ,12बजे के करीब स्कूल पहुंच गई और उसके पापा संजय झा घर लौट आये। 2अप्रेल 25की रात्रि 10.30बजे के करीब विद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार का अंजलि के पिता के मोबाईल पर फोन आया कि आपकी पुत्री एक अस्पताल में भर्ती हें जहां इलाज चल रहा हें। उसके पिता ने यह खबर सुनते ही घर से देर रात अस्पताल पहुंचे। 3अप्रेल 25की सुबह चिकित्सकों ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। अंजलि के पिता ने अंजलि के मोबाईल के बारे में स्कूल के प्रबंधक से पूछा तों उनका जवाब था कि उसके मोबाईल की जानकारी उनके पास नहीं हें। खोजने पर मोबाईल कमरा में नहीं हें। अंजलि के मोबाईल पर फोन करने से रिंग बज रहा हें लेकिन कोई उठा नहीं रहा हें। लहेरियासराय थाना पुलिस ने फर्द बयान ले लिया हें।लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि चूंकि घटनास्थल बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हें इसीलिये प्राथमिकी बहादुरपुर थाना में होगी।
अस्पताल प्रबंधन की सक्रियता से नवजात को मिला जीवनदान।
दरभंगा बार एशोसियेशन में द्विवार्षिक चुनाव के विभिन्न पदों के लिये अभ्यर्थियों का नामांकन कार्य प्रारंभ।पहले दिन ही 33अधिवक्ताओं ने नामांकन प्रपत्र किया दाखिल।निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र नारायण झा और उनके सहयोगी अनिल प्रसाद के समक्ष दाखिल किया जा रहा हें नामांकन पत्र