सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर के बाहर फ्रूट चाट की बैठे युवक पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली पास बैठे एक वकील को भी लगी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। युवक कोर्ट में पेशी के बाद फ्रूट चाट खाने बैठे था। बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े गोलियों चलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया, वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत एकत्रित किए ओर प्रत्यक्षदर्शियों से हमलावरों के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए शहर की नाकाबंदी कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हैप्पी घरौंडा किसी मामले में कोर्ट में पेशी पर आया था। पेशी के बाद हैप्पी कोर्ट परिसर के बाहर दुकान पर फ्रूट चाट खा रहा था। अचानक दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और हैप्पी पर गोलियों की बौछार शुरू कर दी। करीब 4-5 राउंड फायरिंग हुई।

 

बताया जा रहा है हैप्पी घरौंडा को 2 गोलियां लगी है जबकि एक गोली साथ बैठे चाट खा रहे एडवोकेट को भी लगी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। हैप्पी को शहर के एक निजी अस्पताल तो दूसरे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। डीएसपी राजीव ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगी हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही सारी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।