कैमूर में मौसम में लिया यू टर्न, दिन भर रही बदली।
आज कैमूर और रोहतास जिले में हल्की बारिश के आसार, जिले के किसानों की चिंता बढ़ी।
बुधवार को कैमूर में मौसम ने यू टर्न लिया।आसमान में दिन भर बदली छाई रही। मौसम विज्ञान केंद्र अनिसाबाद पटना का पूर्वानुमान है कि आज यानी गुरुवार को कैमूर और रोहतास जिले में हल्की बारिश हो सकती है।जबकि अगले 8 अप्रैल तक दोनों जिलों में अधिकतम 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा।पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अगले 8 अप्रैल तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव के आसार हैं।ऐसी स्थिति में लोगों को मौसम जनित बीमारियों की चपेट में आने की संभावना भी जताई जा रही है।
जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है जबकि शाम में मौसम करवट ले रहा है।ऐसे में मौसम जनित बीमारियों की लोग चपेट में न आवे इसके लिए लोग एहतियात बरतें। चिकित्सकों के मुताबिक,अकेले सदर अस्पताल के ओपीडी में रोजाना 500 से ऊपर मरीजों की पहुंचे हो रही है।ज्यादातर मरीज मौसम जनित बीमारियों की बीमारियों में सर्दी,जुकाम और एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं,जिनका उपचार ड्यूटी पर रहे चिकित्सक कर रहे हैं और उन्हें जरूरी सलाह भी दे रहे हैं।
