सदर यातायात थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में शहर के चौक-चौराहों पर ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्कूल और कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं को हेलमेट पहनने, गाड़ी के कागजात साथ रखने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक सिग्नल पर पुलिस के निर्देश मानने जैसी जरूरी बातें बताई गईं। दिनेश कुमार ने बताया कि छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें समझाया गया कि नियमों का पालन करने से दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं।
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र राजेश शर्मा ने कहा कि उन्हें ट्रैफिक पुलिस से कई जरूरी जानकारियां मिलीं, जो आगे चलकर उनके बहुत काम आएंगी। उन्होंने कहा कि अब वे खुद भी नियमों का पालन करेंगी और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी। मैरी माकुलेट स्कूल के छात्र सुनील पाल ने कहा कि उन्हें यातायात नियमों की बहुत कम जानकारी थी। लेकिन इस अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कई महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने कहा कि अगर इन सावधानियों का पालन किया जाए तो दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
