जिले में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी /कर्मी सीधे पुलिस मुख्यालय स्तर पर अगर बाहरी व्यक्ति से पैरवी करातें हें तों सावधान हो जाईये वरना आपके ऊपर हो सकती हें कारवाई।पुलिस मुख्यालय ने लिखा एसएसपी /एसपी /डीआईजी /आईजी को पत्र।

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय 

पुलिस मुख्यालय में बाहरी व्यक्तियों या प्रभावशाली व्यक्तियों से स्थानांतरण /पदस्थापन को लेकर पैरवी कराना आपको महंगा पर सकता हें। इसके लिये पुलिस मुख्यालय में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक ने सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक /पुलिस उप महानिरीक्षक /वरीय पुलिस अधीक्षक /पुलिस अधीक्षक को पत्र देते हुये निर्देश दे दिया हें। सीधे पुलिस मुख्यालय स्तर से पैरवी कराने वाले पुलिस पदाधिकारी /कर्मी के विरुद्ध एक सूची बनाई जाएगी जो बाहरी व्यक्तियों से पैरवी करा रहें हें  और जिले के संबंधित वरीय पुलिस पदाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा ,वरीय पुलिस अधिकारी इस मामले में स्पष्टीकरण पूछकर यह बात उनके चरित्र पुस्तिका में दर्ज करेंगे  ताकि उनके चरित्र का मूल्यांकन किया जा सके।
पुलिस मुख्यालय ने दिये निर्देश में कहा हें जो भी पुलिस पदाधिकारी /कर्मी/ पति -पत्नी या कहीं भी पदस्थापन हें उन्हें स्थानांतरण /पदस्थापन से संबंधित पत्र अपने एसपी /एसएसपी के माध्यम से  भेजना हें ताकि उसपर विचार किया जाय,अगर अन्य श्रोतों से  स्थानांतरण /पदस्थापन को लेकर पैरवी कराते हें तों उन्हें चिन्हित कर कारवाई की जाएगी।

दरअसल कुछ ही महीने बाद विधान सभा चुनाव हें और इसमें कई पुलिसकर्मियों /पदाधिकारियों को निर्धारित समय अनुसार पुलिस अनुमंडल /जिला /क्षेत्र या क्षेत्रावधि पूरा कर चुके का स्थानांतरण /पदस्थापन होना हें और इसके लिये पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित कर चुके हें, और जिला स्तर के वरीय पुलिस पदाधिकारी इस बाबत सूची तैयार कर पुलिस मुख्यालय को भेजना भी शुरू कर दिये  हें। इस कारण कई पुलिस पदाधिकारी /कर्मी ऐसे हें जो बाहरी व्यक्ति से सीधे मुख्यालय स्तर पर पैरवी करना शुरू कर दिया हें और इसकी संख्या अत्यधिक हें। इस कारण पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट कहा हें कि जिले में स्थानांतरण /पदस्थापन से संबंधित मामले में एसपी /एसएसपी/डीआईजी /आईजी के माध्यम से ही पत्र को अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें ताकि उस प्रार्थना पत्र पर पुलिस मुख्यालय विचार कर सके।