सी बी एस ई से संबद्ध विद्यालयों में नवमी से बारहवीं कक्षा तक उपस्थिति अनिवार्य, अन्यथा विद्यार्थी और अभिभावक जिम्मेदार।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा

दरभंगा जिला में अवस्थित सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के निदेशक मंडल की बैठक जेसस एंड मैरी एकेडमी दरभंगा में हुई। जिसमें सीबीएसई की वर्त्तमान नीतियों के संबंध में विचार विमर्श की गई। जेसस एंड मैरी एकेडमी की प्राचार्य डॉ० मधुरिमा सिंहा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ग नवमी से बारहवीं तक में विद्यार्थियों की शत् प्रतिशत उपस्थिति विद्यालयों में अनिवार्य की जाए। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अगली कक्षा में प्रोन्नति तथा सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम 75% उपस्थिति विद्यालय में अनिवार्य है। इससे कम उपस्थिति अथवा सीबीएसई के अधिकारियों के निरीक्षण के दिन अगर कोई भी विद्यार्थी विद्यालय से अनुपस्थित पाए जाते हैं तो ऐसी परिस्थिति में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से वंचित रखा जाएगा। सीबीएसई के अद्यतन निर्देश के आलोक में यह निर्णय लिया गया है सभी विद्यालय अपने-अपने विद्यालय के विद्यार्थियों और अभिभावकों को इन नियमों से अवगत करा देंगे। ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। इसके बावजूद अगर कोई विद्यार्थी दोषी पाए जाते हैं तो इसके लिए विद्यालय कहीं से जिम्मेदार नहीं होगा।

इस बैठक के संयोजक महात्मा गांँधी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष हीरा कुमार झा ने कहा कि

आज की यह बैठक अभूतपूर्व तरीके से सफल रही है। हम सब का प्रयास यही है कि दरभंगा जिला के सभी बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे, इसके लिए अभिभावकों और विद्यार्थियों का सहयोग अपेक्षित है। बैठक में रोज पब्लिक स्कूल के उप निदेशक अमन अनुराज, वुडबाईन मॉडर्न स्कूल की प्राचार्य डॉ० नसरीन नवाब, दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक शोएब अहमद खान, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अभिषेक गुप्ता, हैरो इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य शैलेंद्र झा, पब्लिक स्कूल बेला दरभंगा के निदेशक राहुल मिश्रा, एन वी इंग्लिश एकेडमी के निदेशक डॉ० भरत कुमार सिंह, डॉन बॉस्को स्कूल के प्राचार्य मो फहद आब्दी, न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल के निदेशक रियाज अली खान, मास इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य अनुपमा कुमारी झा, कैप्टन इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य नदीम इकबाल, गांँधी शिक्षण संस्थान के प्राचार्य हरे राम चौधरी, बाल कल्याण पब्लिक स्कूल के निदेशक रूपेश कुमार मिश्र, संस्कार वैली के निदेशक मृत्युंजय कुमार, एस एस इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिनिधि सुरेश कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर मनीगाछी के अध्यक्ष शंभू कुमार झा, संतोबा इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, श्री कृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल के निदेशक नवलेश कुमार चौधरी, एंजेल हाई स्कूल के निदेशक उमर खान, सल्फिया स्कूल के निदेशक इस्माईल खुर्रम, मदर टेरेसा एकेडमी के प्राचार्य धर्मवीर सिंह, अमन एकेडमी के निदेशक सलमान खान, शारदा शिक्षण संस्थान के निदेशक चंद्रशेखर झा और जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल के प्रतिनिधि दीनानाथ प्रसाद उपस्थित थे।