रामनवमी पर्व को लेकर वरीय पुलिस कार्यालय कक्ष में हुई बैठक ,शहरी इलाके के थानाध्यक्षों द्वारा की गई तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को शांति पूर्ण तरीके से मनाने के लिये थानाध्यक्षों द्वारा की गई तैयारियों को लेकर कार्यालय कक्ष में समीक्षात्मक बैठक की गई।

 इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक , सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं शहरी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित हुए। पर्व के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से बॉउण्ड डॉउन अधिक से अधिक करने, प्रिर्वेटिंग अरेस्टिंग की कार्रवाई करने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन एवं सी०सी०टी०वी० से निगरानी करने, डी० जे० संचालकों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने डायल 112 एवं अन्य कर्मियों का ब्रिफिंग, क्यू०आर०टी० को जिला कन्ट्रोल रूम में तैयारी हालत में रखने एवं जुलूस रूट लाइन का मैप के माध्यम से निरीक्षण किया गया एवं अन्य कतिपय बिन्दुओं पर दृढ़‌तापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिया गया।