बिरौल में धूमधाम से मनाया गया हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2082, हनुमंत सदन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता,दरभंगा।
बिरौल में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2082 का आगमन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिरौल चौक परिसर स्थित हनुमंत सदन में संध्या 06 बजे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के लिए आयोजित किया गया था। हनुमंत सदन परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। कार्यक्रम में जदयू के जिला उपाध्यक्ष संजीव झा, भाजपा के धर्मेंद्र सिंह, गौड़ा बौराम विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सनोज नायक, ललन सिंह,बलराम टेकड़ीबाल,पिंकू सिंह, हेमंत झा, दिपक सिंह,अजय बिचौलिया,विजय सिंह, लक्ष्मण सिंह, राधे ठाकुर,सुरेश यादव समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे राम उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर लोगों को एक साथ लाना और हमारी समृद्ध संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं को नववर्ष की हार्दिक बधाई दी।कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर भाग लिया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
