कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हुइ झड़प में दर्जनों लोंगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज ,6गिरफ्तार ,ग्रामीण एसपी ने किया घटनास्थल का दौरा ,जिला के सभी प्रशासनिक -पुलिस पदाधिकारियों ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुये अपील किया  कि शांतिपूर्ण माहौल में मनाए ईद का पर्व।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय 

एक कहावत आपने सुना होगा कि नौ आने की मुर्गी और नब्बे खर्च ,जी हाँ ऐसा ही एक मामला कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र से आ रहा हें ,जहां एक मुर्गे के कारण दो समुदायों के बीच विवाद हो गया और यह विवाद बढ़ते ही जा रहा था लेकिन इसकी भनक कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार को हो गई। थानाध्यक्ष राकेश दल -बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और अपनी सूझ बूझ से मामले पर नियंत्रण किया ,फिलहाल मामला शांत हें।
ग्रामीण एसपी आलोक कुमार ने घटना की सूचना पर केवटगामा गांव पहुंचकर मामले की विस्तृत जानकारी ली और इस बाबत प्रेस से मुखातिब हुये। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मामला शांत हें ,इलाके में अतिरिक्त फोर्स को लगाया गया हें। उन्होंने कहा हें कि वीडियो -फोटो के फुटेज के आधार पर 45लोंगों को चिन्हित किया गया हें जिसमें छः लोग गिरफ्तार भी हुये हें। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हें और लोंगों को चिन्हित कर कारवाई की जा रही हें।

 

 

उन्होंने कहा कि गांव में कोई धार्मिक आयोजन था लोग घरों को लौट रहें थे ,मुर्गे को देखकर एक समुदाय के लोंगों ने डंटा से मुर्गा को छू दिया था जिस कारण विवाद बढ़ गया और झड़प हो गई।

अब यहां बताना चाहते हें कि नौ आने की मुर्गी और खर्च नब्बे रुपये वाली कहावत चरितार्थ हो रही हें। गलती किसी भी पक्ष का हो लेकिन थोड़ी सी लापरवाही और जिद्द के कारण दोनों पक्षों ने कानून विरोधी काम किया इस कारण पुलिस ने कानून संगत कारवाई की हें। अब थाना पुलिस की कारवाई और कोर्ट -कचहरी के चक्कर आपको लगाने पड़ेंगे। अब जितनी की मुर्गी नहीं थी उससे कई गुना पैसों से आपकी जेब ढीली होगी और परेशानी अलग से।
पुलिस की नजर चप्पे चप्पे पर हें ,आप ऐसा कोई गलती नहीं करें कि मुसीबत का पहाड़ टूट पड़े।ग्रामीण एसपी आलोक ने कहा कि ईद पर्व भी भाईचारे का पर्व हें ,इसे खुशी पूर्वक मनाए और शांति का माहौल बनाए रखे। उन्होंने ईद के मौके पर पूरे जिलावासियों को बधाई दी हें। यही नहीं दरभंगा के जिलाधिकारी,वरीय पुलिस अधीक्षक समेत सभी पदाधिकारियों ने ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी हें।