घनश्यामपुर रसियारी पुल पर दूधमुंहे पशुओं से भरे दो पिकअप जब्त, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई।

दस्तक7मिडिया, घनश्यामपुर।
घनश्यामपुर (दरभंगा)। स्रथानीय थाना के सियारी पुल पर रविवार की सुबह लगभग 11 बजे स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ी कार्रवाई हुई। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी कि दो पिकअप वाहन कई दूधमुंहे पशुओं को भरकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए घनश्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पिकअप वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पिकअप वाहनों में लगभग एक दर्जन दूधमुंहे पशु बरामद किए गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें संदेह हुआ जब उन्होंने देखा कि पिकअप में ठूंस-ठूंस कर छोटे-छोटे पशुओं को ले जाया जा रहा था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
स्थानीय लोगों की इस तत्परता के कारण ही इन मूक पशुओं को बचाया जा सका। पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें थाने ले जाया गया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की।