पुलिस प्रशासन ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध और शांतिप्रिय लोगों के बीच विश्वास जगाने के उद्देश्य से निकाला फ्लैग मार्च।
पुलिस प्रशासन ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध और शांतिप्रिय लोगों के बीच विश्वास जगाने के उद्देश्य से निकाला फ्लैग मार्च।
पुलिस प्रशासन ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध और शांतिप्रिय लोगों के बीच विश्वास जगाने के उद्देश्य से निकाला फ्लैग मार्च।
दस्तक7मिडिया उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिरौल,( दरभंगा)। ईद,रामनवमी,चैती दुर्गा पूजा शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध और शांतिप्रिय लोगों के बीच विश्वास जगाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च रविवार को बिरौल के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरा।इस फ्लैग मार्च अंचल पुलिस निरीक्षक महफूज आलम के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें स्थानीय पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।इस दौरान,पुलिस अधिकारियों ने ईद,रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने कहा कि इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखना और असामाजिक तत्वों को यह संदेश देना था कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगी। साथ ही, इसका उद्देश्य आम नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और उन्हें यह विश्वास दिलाना था कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की। उनका मानना है कि इस तरह के फ्लैग मार्च से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनेगा और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी। थानाध्यक्ष श्री सिंह लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। फ्लैग मार्च में पुअनि प्रमोद सिंह, पुअनि हरेंद्र साह, पुअनि केशरी नंदन, एएसआई राजीव राय सहित कई पुलिस अधिकारी और पुलिस जवान शामिल थे।
हायाघाट प्रखंड के आनंदपुर पंचायत में 551कुमारी कन्याओं ने शोभा यात्रा निकालकर चैती दुर्गापूजा का किया शुभारंभ।
नवरात्रि के पहले दिन अग्निदेव के प्रकोप से कई घर जलकर राख ,एक पशु की मौत चार झुलसे ,एक महिला की भी झुलसने की खबर ,सीओ ने कहा कि आपदा राहत कोष से मिलेगी सहायता।