नवरात्रि के पहले दिन अग्निदेव के प्रकोप से कई घर जलकर राख ,एक पशु की मौत चार झुलसे ,एक महिला की भी झुलसने की खबर ,सीओ ने कहा कि आपदा राहत कोष से मिलेगी सहायता।

दस्तक 7मीडिया ,हनुमाननगर
ऐन शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को भी अग्निदेव का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ा।
विशनपुर थाना क्षेत्र के भरौल गांव में रविवार की दोपहर 11 बजे भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत जयनारायण यादव के घर से हुई। लपटें तेजी से फैलीं। देखते ही देखते 15 घर जलकर राख हो गए। हादसे में जयनारायण यादव की पत्नी रामपरी देवी बुरी तरह झुलस गईं। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच ले गए।
इस अग्निकांड में सुरेश यादव, पप्पू यादव, देवू यादव, उमेश यादव, विकास यादव, मिथिलेश यादव, विजय यादव, धर्मेश यादव, महाराज यादव, प्रकाश यादव, कन्हाई यादव, उमेश यादव, बाबूजी यादव और अजीत यादव के घर और उसमें रखा लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। इस हादसे में जयनारायण यादव की एक दुधारू भैंस की जलकर मर गईं,वहीं चार पशु झुलस गए।
पैक्स अध्यक्ष रामनरेश यादव की सूचना पर जिला से अग्निशमन दल पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सीओ प्रणव प्रखर ने बताया कि जले हुए घरों का आकलन किया जा रहा है। सभी पीड़ितों को पॉलिथीन शीट और आपदा राहत कोष से सहायता दी जाएगी।