हायाघाट प्रखंड के आनंदपुर पंचायत में 551कुमारी कन्याओं ने शोभा यात्रा निकालकर चैती दुर्गापूजा का किया शुभारंभ।
दस्तक 7मीडिया ,हायाघाट /
दरभंगा जिला के हायाघाट प्रखंड अन्तर्गत आनंदपुर सहोरा पंचायत स्थित महारानी लक्ष्मीपुर मे अन्य वर्षो की भाँति इस वर्ष भी 551 कुमारी कन्या के द्वारा वासन्ती दुर्गापुजा समिति ने कलश शोभा यात्रा निकाल कर चैती दुर्गापुजा का शुभारंभ किया।

बिदित हो कि 551 कुमारी कन्याओ लक्ष्मीपुर दुर्गा मंदिर से निकल कर सहोरा गांव रामजानकी मंदिर पर पहुंचा, वहा से हौरलपट्टी गंगासागर पहुंचकर कलश मे जल भरा, जहा विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डाक्टर बैद्यनाथ चौधरी बैजू ,पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, आर के चौथरी ने फीता काटकर कलशार्थियो को बिदा किया। जो आनन्दपुर होते हुए लक्ष्मीपुर दुर्गा मंदिर पहुंचा जहा सभी कुमारी कन्याओ को शरबत व विस्किट खिलाया गया ।
समिति सदस्य कृष्ण कान्त चौथरी उर्फ रमण जी,बिपिन चन्द्र झा,मेथानन्द झा, दिपक झा ,पारस नाथ चौधरी,नटबर झा, रंजीत भारत, नवीन चौघरी, रामबाबू झा, विश्वनाथ पासवान सहित अन्य सदस्यो ने कलश यात्राा को सफल बनाने लगे रहे
