डीएन हाईस्कूल के छात्र रत्नेश ने मारी बाजी ,राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर इलाके का नाम किया रोशन ,पूरे गांव में खुशी की लहर।

दस्तक 7मीडिया ,हनुमाननगर।

मैट्रिक की परीक्षा के रिजल्ट में डीएन हाईस्कूल पंचोभ के छात्र रत्नेश कुमार ने राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया है।पंचोभ पंचायत के शिवदासपुर निवासी ममता देवी और नंदकिशोर महतो के पुत्र रत्नेश की सफलता पर न केवल परिजन बल्कि पुरे गांव के लोग गौरवान्वित हैंं।पिता नन्दकिशोर सब्जी बिक्रेता हैं,जो प्रतिदिन सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।दो भाईयों में छोटा रत्नेश बचपन से हीं अपने माता पिता के सानिध्य में शिक्षा के प्रति बचपन से हीं समर्पित रहा है।अपने इस सफलता का श्रेय रत्नेश अपने माता पिता और विद्यालय के शिक्षकों को देता है।जिन्होंने उसे स्वाध्याय और लगनशीलता से अध्ययन के लिए उत्प्रेरित किया। भविष्य में रत्नेश आई आईटी की पढ़ाई कर अपने प्रान्त और देश का अभियंत्रण सेवा करना चाहता है।अपने विद्यालय के छात्र की इस सफलता पर पंचायत के मुखिया राजीव कुमार चौधरी समेत विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण गौरवान्वित हैं।